खरेला (महोबा)। पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना ने धोखे से हमला कर दिया। भारतीय सैनिकों के शहीद होने से लोगों में भारी आक्रोश है। कस्बा खरेला में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। साथ ही चीन से निर्मित सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
बजरंग दल के खरेला प्रखंत संयोजक शरद पचौरी के नेतृृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने पहरेता तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सैनिकों की शहादत का बदला लेने की आवाज उठाई। कहा कि चीन ने कायरतापूर्ण हमला किया है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने चीन से निर्मित वस्तुओं का त्याग करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में रवि कुमार, सत्येंद्र द्विवेदी, अरविंद तिवारी, मोती द्विवेदी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद