फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा समेत 11 स्टेशनों पर बनेंगे शिशु आहार कक्ष

Sun, 07 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के महोबा समेत 11 रेलवे स्टेशनों पर शिशु आहार कक्ष की स्थापना की जाएगी। इस काम के लिए एक संस्था आगे आई है। शिशु आहार केंद्र की स्थापना के लिए रेलवे की ओर से हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही स्टेशनों पर जगह चिह्नित होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर शिशुओं की सुविधा के लिए आहार कक्ष की व्यवस्था होने जा रही है। इन आहार कक्षों में शिशुओं को स्तनपान कराने में महिलाओं को आसानी होगी। पुणे की एक संस्था ने रेलवे से शिशु आहार कक्ष की अनुमति मांगी थी। रेलवे मुख्यालय की ओर से शिशु आहार कक्ष स्थापित करने के लिए अनुमति दे दी गई है। इसके तहत अब उत्तर मध्य रेलवे के महोबा, झांसी, ललितपुर, उरई, मुरैना, दतिया, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन छतरपुर व टीकमगढ़ स्टेशन पर शिशु आहार कक्ष स्थापित किए जाएंगे।
रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि संबंधित स्टेशनों पर जल्द ही शिशु आहार कक्ष स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। संस्था की ओर से शिशु आहार कक्ष स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें