फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रसव के दौरान जमीन पर गिरने से बच्चे की मौत, महिला की नस कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनवरी 2026 में आशा बहू ने एक गर्भवती को सरकारी अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल में प्रसव कराने की कोशिश की। इससे बच्चे की मौत हो गई और गलत ऑपरेशन से महिला की नस कटने से हालत बिगड़ गई। कोर्ट के आदेश पर थाना पनवाड़ी में सेवानिवृत्त एएनएम, आशा बहू व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के बुड़ेरा गांव निवासी भरत श्रीवास ने बताया कि उसकी पत्नी निशा गर्भवती थी। उसकी देखरेख आशा बहू सुमन कर रही थी। 21 जनवरी 2026 को निशा को प्रसव पीड़ा हुई तो आशा बहू सुमन उसे सरकारी अस्पताल की जगह बुड़ेरा रोड पनवाड़ी स्थित सेवानिवृत्त एएनएम कमलेश कुशवाहा के यहां ले गई। बताया कि 22 जनवरी को कमलेश कुशवाहा ने सहयोगी सिमरिया निवासी नरेश राजपूत के साथ प्रसव कराने के लिए ऑपरेशन किया। आरोप है कि जल्दबाजी करने पर बच्चा नीचे जमीन पर गिर गया तो सेवानिवृत्त एएनएम ने बच्चे की हालत खराब होने की बात कहते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी।
आरोप है कि लापरवाही से टांके लगाने पर निशा के पेट की नस कट गई। झांसी ले जाने पर नवजात की मौत हो गई जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि नवजात के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। पत्नी के इलाज में अब तक करीब तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। आरोप है कि कमलेश कुशवाहा, सुमन व नरेश की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई और निशा की यह हालत हुई है। प्रभारी निरीक्षक पनवाड़ी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कमलेश, नरेश राजपूत व सुमन राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें