महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर गांव में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
बीजा नगर निवासी मनमोहन अहिरवार खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी बेटी रिंकी (19) शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को जब घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने चले गए। तभी युवती ने घर का दरवाजा बंदकर कमरे में जाकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। देर शाम जब परिजन घर लौटे तो दरवाजे लगे देख आशंका हुई। तब भाई रविंद्र ने किसी तरह छत से चढ़कर देखा तो युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारते हुए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। घटना से मां सरोज, भाई धमेंद्र व रविंद्र का रो-रोकर बुरा हाल रहा।