फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फास्टैग में केवाईसी अपडेट नहीं तो लगेगा दोगुना टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने में लापरवाही बरतना वाहन स्वामियों को भारी पड़ेगा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर जिले के खन्ना टोल प्लाजा से गुजरने वाले ऐसे वाहन जिनके फास्टैग में केवाईसी अपडेट नहीं हैं, उन्हें दोगुना टोल टैक्स देना होगा। यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरूआत के साथ ही सोमवार से लागू होगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक वाहन एक फास्टैग की पहल की है। इसके तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग ब्लैक लिस्ट हो जाएंगे। फास्टैग ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई थी। अंतिम तारीख तक केवाईसी अपडेट नहीं करने पर एक अप्रैल से बिना केवाईसी वाले फास्टैग बंद हो जाएंगे। जिले के कस्बा खन्ना के पास कानुपर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा स्थित है।
इस टोल प्लाजा से गुजरने के बाद ही वाहन स्वामी हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ आदि शहरों का सफर तय करते हैं। खन्ना टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन दो हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवेंदर सिंह राठौर ने बताया कि जिन वाहनों में फास्टैग की केवाईसी अपडेट नहीं होगी, उनसे निर्धारित टोल टैक्स की दोगुनी रकम वसूली जाएगी। इसको लेकर एनएचएआई की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें