नगर पंचायत कुलपहाड़ में सफाई कर्मचारियों के 24 पदों के लिए 895 आवेदकों में से सोमवार को साक्षात्कार के लिए आए दो सैकड़ा आवेदकों से पहले नगर के नाले-नालियों की सफाई कराई गई। इसके बाद साक्षात्कार लिया गया। नवयुवकों ने दो घंटे तक नगर को सफाई कर चमकाया।
बेरोजगारी के चलते अब बीए, एमए डिग्रीधारक हाथ में झाड़ू थामने के लिए निकल पड़े है। राकेश और सुनील कुमार का कहना है कि रोजगार पाने के लिए अब वह सफाई कर्मी की नौकरी भी करने को तैयार है, लेकिन खलता है कि यही करना था तो पढ़ाई में रुपया क्यों बर्बाद किया।
सोमवार को नगर पंचायत कुलपहाड़ में साक्षात्कार के लिए बुलाए गए दो सौ आवेदकों ने नगर में साफ सफाई की। वही एक सैकड़ा आवेदक नाला सफाई में लगा दिए गए। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आवेदकों के साथ सफाई नायक लगाए गए जो आवेदकों की सफाई संबंधी रिपोर्ट चयन समिति को सौंपेंगे।