फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीएचसी श्रीनगर में शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना

Mon, 18 Aug 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा श्रीनगर नगर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 दिन के अंदर आयुष्मान भारत योजना का क्रियान्वयन शुरू करना होगा। इसके तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। इलाज के साथ ही मरीज विभिन्न जांचें भी करा सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार न मिलने की शिकायतें मिली थीं। इस पर स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज ने इसकी जिलेवार समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान पता चला कि प्रदेश की 108 सीएचसी में यह सुविधा नहीं है। इसमें जनपद महोबा की एक सीएचसी श्रीनगर में आयुष्मान भारत योजना अभी तक शुरू नहीं की गई। जनपद महोबा में सात सीएचसी हैं। जिनमें चरखारी, पनवाड़ी, खरेला, कबरई, कुलपहाड़ व जैतपुर में आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है। अब 15 दिन के अंदर सीएचसी श्रीनगर में भी आयुष्मान भारत योजना का क्रियान्वयन करना होगा। ताकि, श्रीनगर क्षेत्र के मरीजों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मिल सके। उधर, सीएमओ डॉ. आशाराम का कहना है कंपनी की ओर से कर्मचारी नहीं दिया गया था। जिससे श्रीनगर में आयुष्मान की सुविधा शुरू नहीं हो सकी। दो दिन पहले ही श्रीनगर के लिए आयुष्मान मित्र मिला है। उसको प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। अगले सप्ताह से सीएचसी श्रीनगर में भी आयुष्मान की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें