स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय भैरोगंज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज के छात्र-छात्राआें ने कस्बे में रैली निकाली। रैली स्कूल से शुरू होकर कस्बे के बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली दौरान छात्र-छात्राएं घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, अज्ञान का अंधकार मिटाओ, घर-घर में यह समझाना है स्कूल चलो, स्कूल चलो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के प्रति बच्चाें में खासा उत्साह दिखाई दिया। उधर प्राथमिक विद्यालय सलारपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलारपुर से बच्चाें ने रैली निकालकर ग्रामीणों को बच्चों को घरेलू कामकाज में लगाने के बजाए स्कूल में एडमिशन कराकर उन्हें शिक्षित कराने पर जोर दिया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय सलारपुर के प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की टीचर सरोज यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज की मुन्नी देवी, कन्या प्राथमिक विद्यालय भैरोगंज की कलावती, प्राथमिक विद्यालय मवई के शोभा सिंह, गोमती नामदेव, अंजुला सक्सेना, शबाना परवीन, विनीता, अवधेश राजपूत मौजूद रहे।