फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा समेत 30 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी स्वचलित टिकट वेंडिंग मशीनें

Mon, 22 Sep 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से महोबा समेत 30 रेलवे स्टेशनों पर स्मार्टकार्ड आधारित स्वचलित टिकट वेंडिंग मशीनों का संचालन किया जाएगा। इन स्टेशनों पर 65 मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए 105 फेसिलिटेटरों को नियुक्त की जाना है। रेलवे की इस नई व्यवस्था से यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी। फेसिलिटेटरों की तैनाती को लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्वचलित टिकट वेंडिंग मशीनें महोबा, झांसी, ग्वालियर, मुरैना, हरपालपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, ललितपुर, डबरा, दतिया, बबीना, बांदा, उरई, बिरला नगर, पुखरायां, टीकमगढ़, खजुराहो, छतरपुर, दुरियागंज, भिंड, मऊरानीपुर, अतर्रा, बेलाताल, भरुआ सुमरेपुर, घाटमपुर, कालपी, कुलपहाड़, निवाड़ी, रागौल, तालबेहट व खरगापुर स्टेशन पर लगाई जाएंगी। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद संबंधित स्टेशनों पर फेसिलिटेटरों को नियुक्त किया जाएगा। स्वचलित टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित होने से यात्रा के लिए टिकट लेने में यात्रियों को आसानी होगी। वह अपने स्मार्टकार्ड से ही मशीनों के माध्यम से गंतव्य का टिकट हासिल कर सकेंगे। इससे उनका सफर और भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें