फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से खेत में दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 19 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
bhagpat rape
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के एक गांव में खेत गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने यूपी 100 को सूचना दे दी। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी (14) वर्षीय किशोरी रविवार की सुबह अपने खेत गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव का अमरचंद्र पुत्र गोरेलाल अहिरवार ने किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया। खेत में दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए।  साथ ही उन्होंने यूपी 100 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर आरोपी किशोरी को पीटने लगा। ग्रामीण व पुलिस के पहुंचने से आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता के पिता ने थाना पनवाड़ी में घटना की नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस अमरचंद्र के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें