फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से बलात्कार का प्रयास

Thu, 09 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरहारी में गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिया और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के भाई की तहरीर पर कोतवाली चरखारी में युवक के खिलाफ बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम गौरहारी निवासी एक किशोरी के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। किशोरी को घर में अकेला देख  गांव का ही आशीष राजपूत पुत्र कल्लू  राजपूत घर में घुस गया और बुरी नियत से दबोच कर अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी की चीख पुकार सुन बाहर बैठा भाई और ग्रामीण दौड़ पड़े, ग्रामीणों और भाई को आता देख आशीष जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता के भाई ने कोतवाली चरखारी में आशीष के खिलाफ बलात्कार का प्रयास किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें