फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम सुविधा से जुड़ेंगे मंडल के डाकघर

Tue, 10 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बैंक की तर्ज पर महोबा डाक घर को भी सीबीएस से जोड़ दिया गया है। इससे डाकघर में भी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कामकाज किया जाएगा। इसके अलावा मंडल के डाकघराें को एटीएम सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। सोमवार को निदेशक डाक सेवा प्रीती अग्रवाल ने सीबीएस प्रणाली का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फाइनेकल सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाकघर में ऑनलाइन कामकाज किया जाएगा। कानपुर संभाग के 31 डाकघराें को सीबीएस से जोड़ा जाना है। इससे कानपुर रीजन के सभी डाकघर एक प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। उन्हाेंने कहा कि इस वर्ष सभी डाकघराें को सीबीएस से जोड़ दिया जाएगा।

बनारस में प्रदेश का पहला डाकघर का एटीएम लगाया गया है। सीबीएस शुरू होने के साथ ही महोबा डाकघर भी जल्द एटीएम सुविधा से से जुड़ेगा। इससे पहले हमीरपुर, बांदा और कर्वी में एटीएम सुविधा की शुरुआत कराई जाएगी। डाक अधीक्षक बांदा एसआर पाल ने कहा कि अब डाक सेवा को भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डाकघराें में भी ग्राहकों को उत्तम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मौके पर सहायक डाक अधीक्षक हमीरपुर तनवीर अहमद, डाक निरीक्षक महोबा एलपी साहू, डाक निरीक्षक कर्वी डीवी पांडेय, रमेश द्विवेदी, अभिषेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

बेटियाें के लिए खास योजना
डाकघर द्वारा बेटियाें के लिए चलाई गई विशेष योजना बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। भारतीय डाक विभाग बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लाया है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष न्यूनतम एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम डेढ़ लाख रुपये 14 सालाें तक जमा करने होंगे। निदेशक ने बताया कि 14 वर्ष तक एक हजार रुपए प्रतिमाह जमा करने पर 21 वर्ष बाद 6,41,092 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के तहत सबसे अधिक 9.1 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज दिया जाएगा। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर 50 प्रतिशत धनराशि निकालने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें