एटीएम का उद्घाटन शाखा प्रबंधक कुनाल बिजलानी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिए बैंक प्रयास कर रहा है। यही वजह है कि जिले में सबसे ज्यादा एटीएम लगाए गए हैं। अभी अन्य तहसीलाें में भी एटीएम खोलकर व्यापारियाें और नागरिकों को सुविधा दी जाएगी। इस मौकेे पर ब्रांच ऑपरेशन हेड राकेश कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।