सुखानंद जूनियर हाईस्कूल में आयोजित पांच कुंडीय महायज्ञ में ग्रामीणाें की भारी भीड़ जुटी रहीं। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिध देवीदास चौबे ने वेद मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन संपन्न कराया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने यज्ञ कुंड में आहूतियां डालकर सुख समृद्धि और मंगलमय नव वर्ष की कामना की। देवीदास चौबे ने बताया कि साधना से आत्मबल बढ़ता है। जबकि उपासना से उद्देश्यों की पूर्ति होती है। उन्हाेंने श्रद्धालुआें को जीवन में संयम बरतने और धैर्य रखने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय परिवार के शेख अलाउद्दीन, परमानंद परसानिया, जगदीश भुर्जी, ओमप्रकाश सक्सेना, सुरेश सक्सेना सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।