फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज में तैनात होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर, बढ़ेंगे विषय

Sat, 21 Feb 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती व स्नातक में विषय बढ़ाए जाने का मुद्दा विधान परिषद सदन में गूंजा। चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने यह मुद्दा उठाया। इसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वीरभूमि कॉलेज में विषय बढ़ाए जाने और मानक अनुसार शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों के सृजन किए जाने पर मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति प्राप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विधान परिषद में कहा कि वीरभूमि राजकीय कॉलेज महोबा में स्थापना काल से कला संकाय में सात विषयों, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में स्नातक स्तर पर व वाणिज्य और कला संकाय में अर्थशास्त्र विषय में स्नातक की कक्षाएं संचालित हैं। छात्रहित में इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर अन्य उपयोगी विषय भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र में आवश्यक पद सृजन किया जाना जरूरी है। साथ ही परास्नातक में हिंदी, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, भूगोल, गृह, विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, संगीत और शिक्षाशास्त्र में पद सृजन के साथ कक्षाएं संचालित कराने व तृतीय श्रेणी में वरिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखालिपिक का पद सृजित किया जाना आवश्यक है। वीरभूमि कॉलेज में इन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर व कर्मचारियों के पद सृजन की आवश्यक जल्द कराई जाए। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि वीरभूमि कॉलेज में स्नातक स्तर पर विषय भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, परास्नातक में हिंदी, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, संगीत, शिक्षाशास्त्र में मानक अनुसार शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों के सृजन किए जाने की मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति प्राप्त की जा चुकी है। आगे की कार्रवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें