मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव निवासी बाबूलाल वर्मा और मोहन लाल यादव के परिजन के बीच 30 अक्तूबर को विवाद के चलते गाली-गलौज व मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। रामपति पत्नी बाबूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पुलिस ने पुष्पेंद्र, शिव प्रसाद, सौरभ, सोहन यादव, छोटा और शोभित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।