फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में आशा ने तीमारदार से रुपये लिए, सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बृजपुर निवासी प्रेमा दो दिन पहले मां पुन्निया को लेकर दो दिन पहले सीएचसी चरखारी आई थीं। खून की कमी बताकर डॉक्टर ने बाहर से दवाएं लिखीं थीं। प्रेमा ने राशन बेचकर 600 रुपये की दवाएं खरीदीं। बुधवार को फिर वह अस्पताल पहुंची। आरोप है कि डॉक्टर ने आशा बहू साधना के कहने पर बाहर की दवा लिख दी। दवा दिलाने के एवज में आशा ने 650 रुपये ले लिए और चली गई। प्रेमा ने एक कार्यक्रम में शामिल होने आए विधायक बृजभूषण राजपूत व डीएम मनोज कुमार से शिकायत की। विधायक ने सीएमओ को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि बम्हौरीकलां की आशा साधना पर सेवा समाप्त की कर दी गई है। पीड़ित के रुपये वापस कराने के साथ तीन माह की निशुल्क दवा भी दिलाई गई है। जांच की जा रही है, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें