फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा पर मोहर्रम की दसवीं को नम आखों से सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिया

विज्ञापन
सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हवेली दरवाजा मैदान में एकत्र हुए शहर के ताजिये। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की दसवीं तारीख को जिलेभर में ताजिया जुलूस निकाला गया। इसमें अकीदतमंद ढाल सवारियां खेलते नजर आए। करबला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

तालिया जुलूस मोहल्ला भटीपुरा से शुरू हुआ। ताजिया मार्गों में लोगों ने ढोलों की बजरौटी की। हवेली दरवाजा मैदान में ताजियों के मिलाप हुआ। यहां से ताजिये ले जाकर करबला पहुंचकर सुपुर्द-ए-खाक किए गए। बेलाताल संवाद के अनुसार अकीदतमंद ताजियों के साथ मर्सिया पढ़ते हुए करबला पहुंचे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार ताजिया जुलूस में अकीदतमंदों ने लंगर वितरित किया। चरखारी संवाद के अनुसार नगर के सभी इमामचौकों से ताजिया गांधी पार्क में एकत्र हुए। श्रीनगर संवाद के अनुसार मातमी धुनों के साथ ढोल भी बजाए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें