फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाथरस के अरुण पहलवान ने एटा के आकाश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। विकासखंड कबरई के खन्ना गांव में चल रहे बिलंदर बाबा महोत्सव मेले के आखिरी दिन विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। हाथरस के अरुण पहलवान ने एटा के आकाश हराया।
दंगल का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। बड़ोखर के शिवमंगल व फतेपुर के राहुल के बीच हुआ मुकाबला रोचक रहा। जिसमें शिवमंगल विजेता रहे। इसके अलावा सरसवा के अमित ने घाटमपुर के मुकेश को धूल चटाई। भौली के पहलवान राबिन ने फतेहपुर के बंटू को शिकस्त दी। चित्रकूट के शेरा ने घाटमपुर के राजेश को, बांदा के कमलेश ने घाटमपुर के मुन्ना को पटकनी दी। इस दौरान पहलवानों ने आकर्षक दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की ओर से पहलवानों को शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रैफरी की भूमिका बिंदा यादव और राम बहादुर यादव ने निभाई। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष आकाश दीप सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें