फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जवाबी कीर्तन मुकाबले में कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में प्रसिद्ध कीर्तनकार लालचंद्र दीक्षित के अनुज स्व. चंद्रभान दीक्षित की स्मृति में सोमवार की रात जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें विभिन्न जनपदों से आए कीर्तन कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, चरखारी ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा और नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने की। कानपुर व उरई के कलाकारों के बीच जवाबी कीर्तन का दौर शुरू हो गया। उरई के कीर्तनकार मुकेश मृदुल की प्रस्तुति के बाद कानपुर के सचदेवा शरारती ने चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंगा, तन तुलसी मन गंगा को सुनाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में कीर्तन कलाकार कालेश्वरी कंचन छतरपुर, अजय विजय उरई, अशोक त्रिवेदी रायबरेली, हरिओम द्विवेदी उन्नाव, मातादीन विश्वकर्मा लवकुशनगर, स्वदेश दीक्षित पन्ना, अश्वनी पाठक खरगापुर, वीरपाल यादव लखनऊ, दिनेश द्विवेदी घाटमपुर आदि ने स्वर संगीत की गंगा बहाई। इस मौके पर राजू राजा, पूर्व प्रधान स्कंद तिवारी, बाबूलाल आचार्य, शिवशंकर तिवारी, गणेशीलाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें