फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या व दुष्कर्म के वांछित आरोपियों की करें गिरफ्तारी- आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने गुरुवार को शहर कोतवाली और महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा की। साथ ही दहेज हत्या, दुष्कर्म के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में आईजी ने कोतवाली स्तर पर आईं शिकायतों की जानकारी ली। शिकायतों को कंप्यूटर में फीड करने व पीड़ितों को पावती देने की समीक्षा की। सीसीटीएनएस कार्यालय के निरीक्षण में रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, एससीएसटी एक्ट व माल रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण कर मातहतों को माल निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर एसपी आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद आईजी ने अधिकारियों के साथ भटीपुरा चौकी में समीक्षा बैठक की। इसमें अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने रेंज कार्यालय व महोबा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक अपराधियों को न्यायालय में प्रभावी पैरवी करके सजा दिलाने पर महोबा पुलिस की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें