फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरोग्य सेतु एप’ करेगा कोरोना से सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण की जानकरी के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किया गया ‘आरोग्य सेतु एप’ आपकी मदद करेगा। यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। इस एप्लीकेशन में कोरोना के खतरे की गणना संगणक विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी। साथ ही, आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताए हैं।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने इस बाबत पत्र जारी पत्र में बताया कि आरोग्य सेतु एप की सहायता से 11 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिसे एंड्रायड व एप्पल दोनों ही प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे। एप के दो सबसे खास फीचर्स यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्पसेंटर के फोन नंबर की लिस्ट व दूसरा सेल्फ असेसमेंट हैं। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। अगर आप में कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद का कहना है कि यह एप से कोरोना रोकथाम के लिए सहायक साबित होगा।
ट्रेवल हिस्ट्री पर एप रखेगा नजर
कोरोना सेतु एप आपकी ट्रेवल हिस्ट्री पर नजर रखेगा। इंस्टॉल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ व लोकेशन का एक्सेस मांगेगी। यह एप यूजर के डाटा को फोन में सेव करेगा, इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकेगा और सेफ रहेगा।
विज्ञापन

एप ऐसे करेगा कोरोना से सतर्क
यदि अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लिया है तो यह आपसे शुरुआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगी कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टॉल की गई आरोग्य एप आपको नॉटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगा कि आपको भी कोरोना का खतरा है।
ऐसे बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
दिनभर गर्म पानी का सेवन करें, प्रत्येक दिन लगभग 30 मिनट योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करें, भोजन में हल्दी, जीरा एवं धनिया का प्रयोग अवश्य करें, सुबह में एक चम्मच च्यवनप्राश जरुर लें, हर्बल चाय का इस्तेमाल करें या तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक एवं मुन्नका का काढ़ा बनाकर दिन में एक से दो बार लें, 150 मिलीग्राम गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर एक से दो बार सेवन करें।
विज्ञापन

- डॉ. सुमन, सीएमओ, महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें