फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 100 मीटर दौड़ में आराधना व गोला फेंक में छाया ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 08 परिचय-खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते बीएसए। संवाद
विज्ञापन
= जिलास्तरीय प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

फोटो 01 एमएएचपी 08 परिचय-खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते बीएसए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शहर के डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई। 100 मीटर दौड़ अंडर-14 में आराधना और गोला फेंक में छाया ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद महोबा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पनवाड़ी, जैतपुर, चरखारी व कबरई की छात्राओं ने हिस्सा लिया। अंडर-14 कबड्डी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पनवाड़ी की टीम विजेता बनीं जबकि अंडर-17 में जैतपुर और अंडर-19 में कबरई की टीम ने जीत दर्ज की। खो-खो अंडर-14 में कबरई, अंडर-17 में जैतपुर व अंडर-19 में कबरई विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक अंडर-14 में छाया, अंडर-17 में काजल और अंडर-19 में शबनम ने पहला स्थान हासिल किया। जैबलिन थ्रो में मोहिनी, काजल व शबनम ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में अंडर-17 में आकांक्षा और अंडर-19 में आकांक्षा राजूपत पहले स्थान पर रहीं। बीएसए राहुल मिश्रा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों व स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक संजीव अवस्थी ने बताया कि जनपदस्तर पर चयनित बालिकाएं मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर से केजीबीवी की बालिकाएं राज्य स्तर के लिए चयनित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें