फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 31 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा छह की रिक्त सीटों पर छात्र-छात्राओं के दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के राठ रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित है। शिक्षण सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रधानाचार्य वंदया श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे का मूल निवास प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है। साथ ही ऐसे बच्चे आवेदन कर सकेंगे जो वर्तमान में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं। आवेदन के लिए वेबसाइट navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होना प्रस्तावित है। मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय में दाखिला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें