फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मकान में खाद के अलावा देसी शराब भी बनाने का चल रहा था गोरखधंधा

Wed, 13 Nov 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना महोबकंठ के चौका गांव में नकली डीएपी खाद बनाने का कारोबार सोमवार को पकड़ा गया था। इसके अलावा वहां देसी शराब बनाने का धंधा भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चौका गांव में पुलिस, कृषि विभाग और आबकारी टीम ने मूलचंद्र पाल के मकान में सोमवार को छापा डाला था। वहां से 53 बोरी नकली यूरिया खाद, 425 खाली बोरियां, सिलाई मशीन व अन्य सामग्री बरामद की थी। पुलिस ने इस कारोबार में लिप्त धीरज कुशवाहा निवासी रावतपुरकला, मूलचंद्र पाल, दयाराम व बालमुकुंद निवासीगण चौका महोबकंठ को गिरफ्तार किया। मध्यप्रदेश के नौगांव निवासी निशांत यादव अभी फरार है।
इसी मामले में देर रात तक सघन जांच और पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी धीरज, मूलचंद्र, दयाराम आदि देसी शराब बनाने का भी कारोबार करते थे। मौके से चार लीटर शराब, सात लेबल 178 ढक्कन, 180 खाली शीशी व 743 ढक्कन सील लगे बरामद हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी पलाश बंसल व अपर एसपी वंदना सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नकली खाद व शराब बनाकर मध्यप्रदेश में आपूर्ति करते थे। इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें