फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फसल बीमा घोटाले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 11 परिचय-फसल बीमा फर्जीवाडे़ में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों के घोटाले के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज लगाकर फर्जी फसल बीमा कराने का आरोप है। घोटालेबाजों ने तालाब, पहाड़ व चकमार्ग की जमीनों पर फर्जी बीमा कराकर क्लेम निकाल लिया। मामले में अब तक बीमा कंपनी के प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी समेत 33 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

खरीफ सीजन 2024 में फसल बीमा के नाम पर करीब 40 करोड़ का घोटाला हुआ। घोटालेबाजों ने किसानों की जमीन का तो फर्जी तरीके से फसल का बीमा अपने नाम कराया ही, साथ ही नदी, नाले, तालाब, पहाड़, बंजर भूमि, चकमार्ग, वन आदि की जमीनों में फसल की बोआई दिखाकर बीमा कराया। इसके बाद बीमा कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का फर्जी भुगतान भी ले लिया। इस मामले में उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने अगस्त माह में बीमा कंपनी के प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी समेत कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
इसके अलावा जिले के पनवाड़ी, चरखारी, अजनर और कुलपहाड़ कोतवाली में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गईं। मामलों में 26 नामजद व कई अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। 33 लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के फर्जीवाड़े में शामिल प्रदीप सिंह निवासी सेला खालसा को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। जिस पर फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर फसल बीमा कराने का आरोप है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें