महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें अब तक 18 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
इन आरोपियों ने तालाब, पहाड़ और चकमार्ग की जमीनों पर फर्जी बीमा कराकर सरकारी धन हड़प लिया। करोड़ों के घोटाले में बीमा कंपनी का प्रबंधक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी चरखारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने फसल बीमा घोटाले में शामिल मृत्युंजय सिंह निवासी बाबूलाल चौराहा जनपद बांदा को कांशीराम प्राथमिक विद्यालय के पास से पकड़ा।
आरापी ने योजना के तहत अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सरकारी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर कूटरचित दस्तावेज लगाकर फर्जी बीमा कराया था।
महोबा के अलावा दूसरे जनपदों के लोगों के भी इस घोटाले में शामिल होने की अब पुष्टि हो रही है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय पेशी के लिए भेजा गया है।