वार्षिक उत्सव में नृत्य करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के केपीएस पब्लिक स्कूल में चौथा वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने गीत, संगीत नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, समाजसेवी शिव कुमार गोस्वामी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
केपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ नाटक पेश कर बेटियों को बचाने का संदेश दिया। गौरैया दिवस पर बच्चों द्वारा गौरैया को बचाने के लिए झांकी प्रस्तुत की गई।
छात्रा आयूषी, आकृति, सुषमा ने नृत्य किया। बच्चों ने शहीद भगत सिंह के फांसी का मंचन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कव्वाली, डांस प्रस्तुत किए गए। अंत में विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार शुक्ला ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन टीचर कोमल मिश्रा ने किया। इस दौरान कैलाश गोस्वामी, कैलाश ताम्रकार सहित आदि लोग थे।