फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना जानवरों की धमाचौकड़ी

Wed, 24 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सड़क पर विचरण करता अन्ना जानवरों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखा व बारिश के साथ अन्ना जानवर भी किसानों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। बारिश से तबाह होने के बाद बची खुची फसल को अन्ना जानवर रात में चट कर रहे हैं। जिससे किसानों की रातों की नींद हराम हो गई है। अन्ना जानवरों से हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लोग आए दिन अन्ना जानवरों से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। किसानों पर भारी बारिश कहर बरपा रही है। इससे किसानों की फसलें आधे से अधिक बर्बाद हो गई हैं। बची खुची फसलों को अन्ना जानवर चट कर रहे है। जिससे किसान रातभर जाग कर भीगते पानी में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। कस्बा कुलपहाड़ निवासी संतोष सिंह, थानसिंह, मानसिंह यादव, गुलाब सिंह आदि ने तहसील दिवस मे अन्ना जानवरों पर रोक लगाने के लिए कई बार शिकायती पत्र दिए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने डीएम वीरेश्वर सिंह से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें