श्रीनगर (महोबा)। एकल अभियान के तहत ग्राम स्वराज मंच के तत्वावधान में अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चार सौ मीटर दौड़ में अंकित तो लंबीकूद में रितिक ने बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकिशोर नरवरिया, नीरज राजपूत और आशीष मिश्रा ने भारत माता व सरस्वती माता के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में बिलखी की टीम विजेता व सिजरिया की टीम उपविजेता रही। सौ मीटर दौड़ में रोहित पहले, हुकुम दूसरे और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
दो सौ मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, उमेश द्वितीय व हेमंत तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अंकित पहले, पीयूष दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। कुश्ती में कृष्णा, अंकित व प्रिंस ने बाजी मारी। ऊंची कूद में पीयूष तो लंबी कूद में रितिक विजेता रहे। निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र राजपूत ने निभाई। इस मौके पर रामू शुक्ला, धर्मेंद्र तिवारी, संदीप तिवारी, शेषनारायण तिवारी, अनूप सोनी, बृजेश गुप्ता, मवई प्रधान पुष्पराज सिंह बुंदेला, संजय नरवरिया, नीरज शिवहरे आदि मौजूद रहे।