महोबा। शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन में मंगलवार से तीन दिवसीय 19वीं वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कुर्सी दौड़ में अंजना पाल ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी व प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। खो-खो में कैप्टन याशिका राठौर की टीम-ए विजेता बनी जबकि अनुवंशिका राठौर की टीम-बी उपविजेता रहीं। कुर्सी रेस में अंजना पाल पहले और रजना दूसरे स्थान पर रहीं। रस्साकसी में आरती की टीम-बी विजेता व राधा की टीम-डी उपविजेता बनी। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर खेल प्रभारी डॉ. मैराज खान, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, आशीष चौरसिया, लोकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।