फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मी ने कलेक्ट्रेट में खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मी ने कलक्ट्रेट परिसर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख अतिरिक्त एसडीएम सौरभ पांडेय उसे अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सफाईकर्मी ने अफसरों पर मांगने के बाद भी वेतन न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के सुभाष नगर निवासी भूषण कुमार (47) जिला पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी है। उसकी तैनाती जैतपुर ब्लॉक के रजपुरा गांव में है। जिसे पंचायत चुनाव के दौरान कलक्ट्रेट में संबद्ध किया गया था। कर्मचारी का आरोप है कि तीन माह से वेतन न मिलने से उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। शुक्रवार को भूषण डूडा कार्यालय के बाहर बैठा था। तभी उसने जहर खा लिया।
कर्मचारी के पुत्र रूपेंद्र व मयंक ने बताया कि पिता ने एक वर्ष पहले पंजाब नेशनल बैंक से 15 लाख रुपये का होमलोन कराया था। जिसकी 20 हजार रुपये किस्त हर माह अदा करनी पड़ती है। तीन माह से वेतन न मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई और किस्त की अदायगी भी नहीं हो सकी। जिससे परेशान होकर पिता ने यह कदम उठाया। भूषण की चार पुत्रियां रोशनी, रश्मि, रिंकी व रौनक हैं। तीन बेटियों की श्
विज्ञापन

ादी वह कर चुका है जबकि सबसे छोटी बेटी रौनक की शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा है। कलक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि भूषण सुबह से ही वेतन न मिलने पर जहर खाने की बात कह रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने डूडा कार्यालय के बाहर ही जहर खा लिया।
कोट
कर्मचारी भूषण की मूलरूप से रजपुरा गांव में तैनाती है। दो माह से कर्मचारी गांव नहीं गया। पैरोल न आने के चलते वेतन नहीं बन सका। कर्मचारियों को अपने मूल स्थान जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कुछ कर्मचारी जानबूझकर मूल तैनाती स्थल नहीं जाना चाहते है। -संतोष कुमार डीपीआरओ, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें