फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद न मिलने से नाराज किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 07 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के बबेड़ी गांव में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। ऐसे में रबी सीजन की बुआई पिछड़ रही हैं। सोमवार को 50 से अधिक किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर खाद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेश सिंह के नेतृत्व में किसान जयराम, रामअवतार, मुन्ना, सुनील, वीरेंद्र, बाबू, मुलायम, भूपेंद्र, नंदकिशोर, प्रहलाद, धर्मेंद्र, राजकुमार, सूरा आदि किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि ग्राम पंचायत बबेड़ी के किसानों को सुरहा की सोसायटी से खाद मिलती है। ग्योड़ी सोसायटी से गांव के किसानों ने लगभग 10 साल पहले दूरी अधिक होने के कारण खाद लेना बंद कर दिया था। किसानों का कहना है कि उनके पास छह किलोमीटर दूर खाद लेने के लिए जाने का साधन नहीं है। आरोप है कि सुरहा सोसायटी का सचिव खाद देने से मना कर रहे हैं। किसानों ने समस्या का समाधान कराकर खाद दिलाए जाने की मांग की है। ताकि, किसानों की फसल की बोआई न पिछड़े। डीएम ने समस्या के निराकरण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें