फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के  उपेक्षापूर्ण रवैए से नाराज उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने 13 सूत्रीय मांगों के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट और तहसीलों में काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो संघ शांत नहीं बैठेगा। संघ के अध्यक्ष धनेश कुमार ने आंदोलन की रणनीति तय की। महामंत्री ने बताया कि मंगलवार को भी सभी कर्मचारी फीता बांधकर विरोध करेंगे। 24 अगस्त को कार्यालयों में गेट मीटिंग के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। नौ सितंबर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर डीएम को ज्ञापन देंगे। 21 सितंबर को सुबह नौ बजे से राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ का सभी कर्मचारी घेराव करेंगे। इसके बाद भी मांगें स्वीकार नहीं की गई तो कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में कर्मचारी संघ के संरक्षक शशिभूषण, ओमप्रकाश सिंह, संयुक्त महामंत्री अतीकुर्रहमान, संगठन मंत्री धर्मेद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जमीर, सांस्कृतिक मंत्री अखिलेश कुमार खरे, दिलीप कुमार, महेशचंद्र सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें