फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने से क्षुब्ध महिला ने दी थी जान

Wed, 08 Apr 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बरीपुरा रेलवे स्टेशन के पास 17 मार्च को ट्रेन से कटकर महिला के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पति का आरोप है कि मजदूरी करने के दौरान ठेकेदार के साथी ने पत्नी को प्रेम-प्रसंग में फंसाया और उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो उसने फोटो-वीडियो वायरल कर दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

थाना कबरई के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली महोबा में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी कबरई थाना क्षेत्र के ही छानीकलां गांव निवासी ठेकेदार बच्चू कुशवाहा के साथ मजदूरी करती थी। आरोप है कि मजदूरी के दौरान बच्चू कुशवाहा के साथ काम करने वाले कल्याण प्रजापति ने उसकी पत्नी को प्रेम-प्रसंग में फंसा लिया और संबंध बनाए और उसका वीडियो व फोटो भी बना लिया। जब उसकी पत्नी की तीन महीने की मजदूरी नहीं दी गई तो पत्नी ने काम करने से मना किया। जिस पर दोनों ने मिलकर वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 16 मार्च को दोनों ने मिलकर उसकी फोटो व वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए और यह तस्वीरें उसके बेटे के मोबाइल पर भी भेज दी गई। जब यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो वह परेशान हो गई और अगले दिन बरीपुरा रेलवे स्टेशन के आउटर में जाकर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली थी।
कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी बच्चू कुशवाहा व कल्याण प्रजापति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें