फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पिता की डांट से क्षुब्ध आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 02 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के नगारा गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव स्कूल के पीछे लगे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगारा निवासी सीताराम राजपूत का बेटा अभिषेक (13) गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। मंगलवार की सुबह घर के दरवाजे पर बाइक खड़ी थी। तभी अभिषेक ने भैंस को पशुबाड़े में ले जाने के लिए बाहर निकाला। भैंस के टकराने से बाइक गिर गई। इस पर पिता ने बेटे को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह पशुबाड़े चला गया।
देर शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच छात्र ने विद्यालय के पीछे लगे चिल्ला के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे जब किसान खेतों से घर वापस लौटे तो किशोर का शव लटका मिला। तब इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मृतक अभिषेक की मां की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उस समय अभिषेक चार माह का था। दो वर्ष बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।
पिता ने बताया कि उसने बेटे को मामूली रूप से डांट दिया था। उसे नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें