महोबा। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बुधवार को बुंदेली समाज ने आल्हा चौक पहुंच कर काम की तलाश में विभिन्न गांवों से आए मजदूरों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही ईश्वर से उनकी खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मिठाई वितरित कर श्रमिक दिवस की बधाई दी गई।
शहर के आल्हा चौक में आयोजित सम्मान समारोह में बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि काफी मजदूर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले और कुलपहाड़, चरखारी तहसीलों से भी काम की तलाश में यहां आते हैं। उधर, श्रमिक दिवस पर बुजुर्ग मजदूर रामदास, दुलीचंद, श्रीप्रकाश, रामस्वरूप, राजू अहिरवार, छोटेलाल, केशव कुशवाहा, राजेंद्र व इस्माइल समेत 11 मजदूरों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर मजदूरों की शिकायत है कि उनके श्रम कार्ड बने हुए हैं लेकिन उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रीनगर निवासी धर्मेंद्र ने कहा कि आवेदन करने के बाद भी उनको अब तक प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसा नहीं मिला।
कहा कि ज्यादातर मजदूरों को नहीं पता था कि आज विश्व मजदूर दिवस है और इसे क्यों मनाया जाता है।इस मौके पर गया प्रसाद कोस्टा, अमरचंद विश्वकर्मा, प्रेम चौरसिया समेत श्रमिक मौजूद रहे।