फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अनस ने मारी बाजी

Sat, 06 Jan 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मुकुंद लाल तिवारी इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से शनिवार को जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्र अनस हुसैन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, वरिष्ठ कोषाधिकारी देव कुमार यादव और डीआईओएस गिरधारीलाल कोली ने किया। मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने अलग-अलग मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान जीआईसी महोबा के छात्र अनस हुसैन प्रथम, जीआईसी सुगिरा की खुशी द्वितीय, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज कनकुआं के कादिर खान तृतीय, जीआईसी महोबा के अभय कुमार चौथे व कनकुआं के ओमप्रकाश पांचवें स्थान पर रहे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, जिला विज्ञान क्लब प्रभारी दिलीप कुमार, संजीव द्विवेदी, विवेक जड़िया, नितिन कुमार, डॉ. रामकिशोर, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें