फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बस अड्डे पर अराजकतत्वों का हंगामा, पुलिस ने भगाया

Fri, 09 Aug 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में अराजकतत्वों के हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्टेशन से बाहर किया।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि दिन-रात कुछ महिलाओं, बच्चों समेत अन्य लोग यहां डेरा जमाए रहते हैं। इससे यात्री असुरक्षित हैं। महोबा डिपो के रोडवेज परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना जाता होता है।
दो माह से रोडवेज में 20 से अधिक लोग यहां नियमित आकर बैठ जाते हैं। यह लोग यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। तीन माह पहले जनपद बांदा निवासी महिला रानी का तीन लाख के जेवर से भरा बैग रोडवेज परिसर से चोरी हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी अराजकतत्वों का जमावड़ा नहीं हटा। बृहस्पतिवार की सुबह फिर महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग डिपो कार्यालय के सामने ही सामान व बिस्तर फैलाकर लेटे थे।
विज्ञापन

जब कर्मचारियों ने उन्हें हटने को कहा तो वह भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। तब रोडवेज के कार्यालय सहायक रामनरेश साहू ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं और परिसर में डेरा जमा लोगों को वहां से हटाया।
प्रभारी एआरएम राकेश पांडेय ने बताया कि परिसर में कुछ भिक्षावृत्ति करने वाले लोग डेरा जमा लेते हैं। इन्हें हटाने के लिए सीओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें