फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बड़े भाई के साथ खेल रहे मासूम की नाले में गिरकर मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। कोतवाली कुलपहाड़ के सिरमौर गांव में बड़े भाई के साथ खेल रहे मासूम की नाले में गिरकर मौत हो गई। चाचा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं मिला और 102 व 108 नंबर पर फोन करने के बाद भी एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई गई। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

सिरमौर गांव निवासी मानवेंद्र पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो बेटे अंशुमन (06) और रोहन (03) बृहस्पतिवार की देर शाम घर से 200 मीटर दूरी पर नाले के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। तभी खेलते-खेलते रोहन नाले में गिर गया। दस मिनट बाद परिजनों को जब रोहन नहीं दिखा तो खोजबीन की। तब मासूम नाले में उतराता मिला। अचेत अवस्था में परिजन उसे सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
चाचा राहुल ने आरोप लगाया कि भतीजे को स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचने पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। तब 102 व 108 नंबर पर कॉल किया लेकिन कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। घटना से मां रामदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. महेश सिंह का कहना है कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। एक बच्चे को सिरमौर के लोग अस्पताल लेकर आए थे। उसको डॉ. जिया उल हक ने देखा था। बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें