फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुखार, उल्टी-दस्त से मासूम और बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-24 घंटे में 14 लोगों की हालत नाजुक होने पर वार्डों में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

फोटो 16 एमएएचपी 06 परिचय-जिला अस्पताल में डॉ. राजेश भट्ट से उपचार कराते मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को बुखार और उल्टी-दस्त से मासूम और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की हालत गंभीर होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
उधर, जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की भरमार है। 48 घंटे में डायरिया-बुखार से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

पर्चा बनवाने से लेकर कक्षों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ओपीडी में 835 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें सर्वाधिक संख्या मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की रही। 24 घंटे में बुखार व पेटदर्द से पीड़ित सम्मो, आशी, झलकारी, विवेक, ममता, मुकेश, प्रतिभा, रजिया, आनंद, अंकित, शुभांश, कृतिका, रेशू और राममूर्ति की हालत गंभीर होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
थाना श्रीनगर के मुरानी गांव निवासी जमुना (67) दो दिन से उल्टी-दस्त से ग्रसित थी। बुधवार की देर शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाती लालदिमान ने बताया कि उल्टी-दस्त से दादी की मौत हुई है।
इसी तरह मध्यप्रदेश के मुड़हरा निवासी चंद्रशेखर का बेटा लवकुश (04) तीन दिन से तेज बुखार से पीड़ित था। देर रात परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएमएस डाॅ. सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह-शाम पड़ रही ठंड और दिन में तेज धूप निकलने से लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
-खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें। नियमित हाथों को साफ करें और घर के आसपास सफाई रखें। बीमार होने पर घर के अन्य सदस्यों के संपर्क में न जाएं। संतुलित व सुरक्षित भोजन करें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें