फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बस में बैग से जेवरात चोरी होने पर चालक समेत आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज बस में यात्रा के दौरान एक यात्री के बैग से लाखों के जेवरात चोरी होने के मामले में बस चालक, परिचालक समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जनपद हमीरपुर के मौदहा निवासी अजीज खान ने महोबा शहर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल को वह अपनी बेटी सानिया व बेटे अकबर के साथ बस स्टैंड महोबा से ढाई बजे मौदहा जाने वाली रोडवेज बस में सवार हुआ।
विज्ञापन


बस चलते ही पांच युवक सवार हुए और बस चालक के कान में कुछ कहने लगे। इसके बाद बस चालक ने कहा कि बस खराब है सभी लोग दूसरी बस में जाकर बैठ जाएं। यह सुनकर वह अपने सामान व परिवार के साथ बस से उतरकर दूसरी बस में चढ़ गए। बस में चढ़ते ही देखा कि वही पांच युवक बस में सबसे आगे वाली सीट के पास बैठे थे। बस चालक ने उनसे कहा कि अपना सारा सामान इंजन के पास रखकर परिचालक के आसपास बैठ जाओ। बस चालक के कहने पर उन्होंने अपने सभी बैग व सामान आगे रख दिया और कंडक्टर के पास बैठ गए।

जैसे ही बस कबरई के अलीपुरा के पास पहुंची तो अचानक बस चालक ने बस धीमी की और पांच युवकों चलती बस से उतर गए। उन्हें शंका हुई तो वह आगे गए और अपने बैग चेक किए। जांच के दौरान पता चला कि एक बैग से बेटी के जेवरात गायब हैं। थाना कबरई जाने पर उसे शहर कोतवाली का मामला बताया गया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बस नंबर के आधार पर चालक समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें