फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ई-रिक्शा की चपेट मेंं आने से वृद्धा की मौत

Thu, 13 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में भवन निर्माण सामग्री से भरा ई-रिक्शा पीछे करते समय वृद्धा पर चढ़ गया। हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिजहरी निवासी गेंदारानी प्रजापति (65) के नाली कंधीराम ने बताया कि बुधवार की सुबह दादी घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। तभी पड़ोसी युवक भवन निर्माण सामग्री से भरा ई-रिक्शा बैक करने लगा। इस दौरान दादी ई-रिक्शा की चपेट में आ गई और घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. पंकज राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी विकास (21) मंगलवार की देर शाम बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि कार की टक्कर से उसे चोटें आईं। इसी तरह बिसंडा निवासी पूजा, करहराकलां निवासी शिमली, पसवारा निवासी कल्पना, ज्योरहा निवासी रामसनेही, हवेली दरवाजा निवासी अफरोज, मोहारी निवासी बृजेंद्र और बिहार निवासी रामबहादुर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें