फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स की मांग को मोदी को भेजी 51 सौ राखियां

Mon, 24 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राखी के मौके पर भी शहर की बहनों ने जाति धर्म से ऊपर उठ कर 51 सौ राखियां के अलग अलग लिफाफे बनाकर एक पार्सल में बंद कर प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी को भेजा है। बहनों ने राखी के जरिए महोबा में एम्स की मांग को बुलंद किया। बुंदेली समाज के बैनर तले सोमवार को दिनभर राखियों को पैक करने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

ऊदल चौक स्थित बुंदेली समाज के कार्यालय में सोमवार को एकत्र हुई हिंदू मुस्लिम बहनों ने राखी खरीद कर लिफाफे में पैक किया। बहनों ने लिफाफे के अंदर राखी के बंधन को निभाना, एम्स महोबा में बनवाना। बहनों का इलाज करा अकाल मौतों से हमेें बचाना जैसे संदेश बहनों ने लिखे।  राखी भेजते हुए मिल्कीपुरा निवासी आफरीन ने बताया कि इन राखियों के बदले हम प्रधानमंत्री मोदी से तोहफे में एम्स की मांग कर रहे हैं, ताकि यहां इलाज के अभाव में किसी की मौत न हो। जीआईसी की कक्षा दसवीं की छात्रा आकृति साहू ने बताया कि हम लोग पिछले एक सप्ताह से इन राखियों को तैयार कर रहे हैं। रक्षाबंधन में तो हम अपने भाइयों को हर साल राखी बांधते हैं, लेकिन इस वर्ष का पर्व हमारे लिए खास है। क्योंकि हम अति उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी को राखी भेज रहे हैं। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ,अध्यक्ष हाजी मुट्टन व महामंत्री अजय बरसैंया  ने बताया कि 51 सौ राखियों में 16 सौ मुस्लिम बहनों और बकाया अन्य बहनों ने भेजी हैं। हमने मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, लोकसभा अध्यक्ष, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं को भी राखी एम्स की उम्मीद के साथ भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें