फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराहती रही प्रसूता

Thu, 18 May 2017 10:34 PM IST
महोबा
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर फंसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कस्बा श्रीनगर में चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए मटेरियल लेकर जा रहा ट्रक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट में फंस गया। इसी दौरान रेफर हुई प्रसूता एंबुलेंस में एक घंटे तक दर्द से कराहती रही। एक घंटे के बाद प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नवीन भवन का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर निर्माण सामग्री से भरा ट्रक अस्पताल गेट पर फंस गया। इससे अस्पताल का गेट व बाउंड्री भी गिर गई। इसी दौरान प्रसव के लिए भर्ती डिगरिया गांव निवासी नंदनी पत्नी रामनाथ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

ट्रक फंसा होने से प्रसूता एंबुलेंस में ही एक घंटे तक दर्द से कराहती रही। बाद में टूटे पड़े गेट से ट्रक को निकाला गया। उसके बाद प्रसूता को में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि गेट व बाउंड्री टूटने की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। ठेकेदार दिनेश अग्रवाल गेट व बाउंड्री का निर्माण कराने की बात कह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें