शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर कार्डों का वितरण किया गया। राशन कार्ड वितरण की शुरुआत अंत्योदय राशन कार्डों से कराई गई। जिले में 16,224 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। प्रिंटिंग के बाद धीरे-धीरे सभी को कार्डों का वितरण किया जाएगा। राशन कार्ड वितरण की सूचना पर भारी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच गए। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण में बीपीएल और एपीएल कार्डों का वितरण कराया जाएगा। राशन कार्ड फीडिंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही सभी लोगों को राशन कार्ड दिए जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नन्हकू, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सिंह परिहार, पूर्ति निरीक्षक सलीम अहमद मौजूद रहे।