फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 08 परिचय-केंद्र प्रभारी पर बीज वितरण में अनियमितता का आरोप लगा विरोध जताते किसा
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। राजकीय कृषि बीज भंडार जैतपुर में शनिवार की शाम मूंगफली का निशुल्क बीज न मिलने पर 50 से अधिक किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर बीज वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार में शनिवार को बीज वितरण कराया गया। किसानों को 20 किलो से लेकर एक क्विंटल तक मूंगफली का बीज वितरित किया गया। 50 से अधिक किसानों को शाम तक बीज नहीं मिला। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। किसान सुनील कुमार, अर्जुन, कार्तिक राजपूत, दीपक तिवारी, हरदयाल, राजेश आदि किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी मनमाने तरीके से बीज का वितरण कर रहे हैं। वह घंटों कतार में लगे रहे लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिला जबकि चहेते किसानों को इसका फायदा दिया जा रहा है। हंगामे के दौरान कार्यालय से निकल रहे खंड विकास अधिकारी अरविंद सिंह को किसानों ने घेर लिया और अपनी समस्या बताई। उन्होंने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उधर, केंद्र प्रभारी जगदीश पटेल का कहना है कि किसानों के आरोप बेबुनियाद हैं। जिन किसानों का पंजीयन हैं, उन्हें निशुल्क बीज का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें