132 केवी सब स्टेशन में खराबी आ जाने से कुलपहाड़
कस्बे सहित आधा सैकड़ा से अधिक गांवाें में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही।
इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली न आने से
पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
बिजली सब स्टेशन में खराबी आने से कस्बे की सुबह नौ बजे से बिजली गुल हो गई। सारा दिन बिजली न आने से लोगाें का भीषण गर्मी में बुरा हाल रहा। वहीं पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से लोग हैंडपंपाें में पानी के लिए जूझते रहे। बिजली गुल रहने से आरा मशीन, कैफे, फोटोकॉपी मशीन, वेल्डिंग मशीन का कारोबार भी प्रभावित रहा। बिजली विभाग के अवर अभियंता शिवकुमार ने बताया कि 132 केवी महोबा स्थित सब स्टेशन का ब्रेकर खराब होने से आपूर्ति प्रभावित रही। टीम मरम्मत में लगी है जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार, गांव की बिजली सुबह 8:30 बजे से 12 घंटे तक नहीं आई। जिससे गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं अजनर साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र में बिजली न आने से बोरों की सिलाई नहीं हो सकी।