शहर में रथयात्रा निकालते वैश्य समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने वैश्य समाज की उपेक्षा की है। अब जो भी राजनीतिक दल वैश्य समाज के लोगों को विधान सभा चुनाव में टिकट देगा, पूरा वैश्य समाज चुनाव में उसका समर्थन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को मंडी समिति में स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा में जुटी भीड़ को
संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक वैश्य समाज की राजनीति में हिस्सेदारी नहीं होगी तब तक वैश्य समाज का उत्पीड़न होता रहेगा। पूर्व राज्य मंत्री सिद्वगोपाल साहू ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार ने कहा कि कहा कि जब तक वैश्य समाज एकजुट नहीं होगा समाज का
भला नही हो सकता। इस मौके पर राहुल अग्रवाल, रामजी गुप्ता, कमलेश चौरसिया, उमाशंकर गुप्ता, सेवक नंदवानी सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व शहर में आई रथ यात्रा का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ललता चौरसिया, रामजी गुप्ता, विनोद पुरवार के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया। यात्रा महोबा से बांदा के लिए रवाना हो गई।