फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संभल के कल्कि महोत्सव में आल्हा गायन की रही धूम

Sat, 11 Oct 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद संभल में आयोजित कल्कि महोत्सव में महोबा के आल्हा गायन की धूम रही। महोबा के नवरस बुंदेली लोककला समिति के कलाकारों ने आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुतियाें से सभी का दिल जीत लिया। आल्हा-ऊदल की वीरता का वीर रस में बखान सुन दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

संभल में चल रहे कल्कि महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए महोबा के नवरस बुंदेली लोक कला समिति के कलाकारों को आमंत्रित किया गया। महोत्सव के तीसरे दिन महोबा के कलाकारों ने आल्हा गायन की दमदार प्रस्तुति से दशकों में जोश भर दिया। आल्हा गायक शरद अनुरागी, जीतेंद्र चौरसिया, राहुल अनुरागी, पवन सेन, अमन सोनी, अनुराग, राधारमण, उदयप्रकाश आदि ने सबसे पहले महोबा की लड़ाई एक खां मारे दो मर जावें, तीसर खौफ खाय मर जाएं की प्रस्तुति दी। इसके बाद मांडवगढ़ समेत विभिन्न लड़ाईयों का आल्हा गायन के माध्यम से वर्णन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें